रक्षाबंधन पर्व पर रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक महिलाओं का रोडवेज बसों में किराया नहीं लगेगा। परिचालक टिकट काटेंगे लेकिन महिलाओं से किराया नहीं लेंगे। ऐसा आदेश रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने सभी परिचालकों को दिया है। वाराणसी परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को समय पर बसों की उपलब्धता को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है।