वीडीए की टीम ने मंगलवार को साई में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया इसका नक्शा पास नहीं कराया गया था। प्लॉटिंग अनिल मिश्रा बबलू की तरफ से कराई गई थी।
यह भी पढ़ें- बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी: अब सावन के सोमवार को घर बैठे करें ऑनलाइन रुद्राभिषेक, इतने में होगी बुकिंग
वीडीए में मनोज मिश्रा ने शिकायत की थी। उनका आरोप था कि चोलापुर क्षेत्र में अनिल मिश्रा बबलू अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। वह खुद को एक राजनीतिक दल का नेता बताते हैं। वीडीए ने मामले की जांच कराई तो गड़बड़ी खुलकर सामने आ गई। इसी वजह से वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया। निर्धारित समय पर वीडीए की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और निर्माण ध्वस्त करा दिया। वीडीए प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।