वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और वीकेंड लॉकडाउन को देखते हुए सोमवार को दवा की थोक मंडी में सभी दुकानें बंद रहेंगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर सोमवार को सप्तसागर मंडी और नेहरू मार्केट बुलानाला स्थित दवा की मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बताया कि जिस तरह से संक्रमण बढ़ता जा रहा है। उसको देखते हुए एसोसिएशन के सदस्यों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहने और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करते रहने की अपील की गई है।