फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : BHU के छात्रों और लंका के पटरी दुकानदारों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर

Sun, 12 Feb 2023 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद बीएचयू हॉस्पिटल के छोटे गेट के समीप लंका से नरिया मार्ग पर जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके चलते अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
सड़क पर संग्राम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित मालवीय चौराहा से नरिया मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान पर शनिवार की देर रात दुकानदार और बीएचयू के छात्रों में जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद बीएचयू हॉस्पिटल के छोटे गेट के समीप लंका से नरिया मार्ग पर जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके चलते अफरातफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन


मारपीट और पथराव में घायल दुकानदार बाबू सोनकर ने बताया कि बीएचयू के कुछ छात्र देर रात जन्मदिन की पार्टी मना कर सर सुंदरलाल अस्पताल के छोटे गेट के बाहर एक दुकान पर चाय और सिगरेट पीने आए थे। सिगरेट के धुएं को लेकर न जाने किसने कहासुनी शुरू कर दी। फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, और फिर ईंट-पत्थर चलने लगे। 

खुद को बीएचयू का छात्र बताने वाले कुछ युवकों ने चाय की दुकान चलाने वाले लालचंद सोनकर की भट्ठी और काउंटर भी पलट दिया। मारपीट और पथराव में छह से सात लोगों को चोट लगी है। सरेराह हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने सभी को खदेड़ कर भगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को तहरीर देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें