Varanasi: इंग्लिशिया लाइन में अचानक ढहा मकान का बारजा , तीन घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंग्लिशिया लाइन फूल मंडी के सामने एक जर्जर भवन का बारजा गिर पड़ा। जिसमें तीन लोगों को
हल्की चोटें आईं। तीनों घायलों को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान विजय जयसवाल नामक शख्स का बताया जा रहा है।
घायल होने वाले सभी राहगीर हैं।