प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों की तलाश में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की अलग-अलग टीमों ने वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ में छापा मारा है। शनिवार से शुरू हुई कार्रवाई से अब तक नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस के अफसरों का कहना है कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गिरफ्तार किए लोगों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।