फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi AQI Today: येलो जोन में पहुंची बनारस की हवा, हल्की धुंध की चादर से कम हुआ दिखना; ये है इंडेक्स

Thu, 09 Nov 2023 02:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 159 तक पहुंच गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बनारस का एक्यूआई 94 रहा।
विज्ञापन
वाराणसी में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की खराब हवा का असर अब बनारस में तेजी से नजर आने लगा है। शाम ढलते ही आसमान में हल्की धुंध की चादर के कारण दृश्यता कम हो गई है। इसके अलावा शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 159 पहुंच गया। इसके कारण बनारस येलो जोन में पहुंच गया है। 

आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 159 तक पहुंच गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बनारस का एक्यूआई 94 रहा। शहर में चल रहे चार एयर क्वालिटी स्टेशन से अर्दली बाजार और बीएचयू का ही आंकड़ा सार्वजनिक किया गया। मलदहिया और भेलूपुर का मॉनिटरिंग स्टेशन बंद था। अर्दली बाजार का एक्यूआई 91 और बीएचयू का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। प्रदूषण के कारण गंगा के तट पर शाम ढलते ही दृश्यता बेहद कम हो गई। गंगा पार का दृश्य तो एकदम नजर नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें