फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : नए साल की पार्टी में जातिगत टिप्पणी करने पर वकील की गोली मारकर हत्या, पिस्टल लेकर थाने पहुंचा आरोपी

Mon, 01 Jan 2024 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आरोप है कि जातिगत टिप्पणी से नाराज आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। उसने तीन राउंड फायरिंग की थी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे के समीप स्थित एक लॉन में रविवार रात नए साल की पार्टी के दौरान जातिगत टिप्पणी से नाराज दोस्त ने अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने अधिवक्ता की पत्नी नीतू की तहरीर पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया। हैरान करने वाली बात ये रही कि गोली मारने के बाद आरोपी पिस्टल के साथ खुद कैंट थाने पहुंच गया। कैंट पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ताड़ीखाना तिराहा के पास एक लॉन में नए साल की पार्टी चल रही थी। पार्टी में लोग शराब भी पी रहे थे। इसमें नदेसर निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह उनके परिचित, लॉन मालिक और सिक्योरिटी एजेंसी संचालक गौरव सिंह और एजेंसी का सुपरवाइजर नगवां निवासी हरदेंदु शेखर त्रिपाठी भी था।

अधिवक्ता राघवेंद्र और हरदेंदु के बीच भी दोस्ती थी। सभी पार्टी कर रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे जातिगत टिप्पणी पर विवाद के बीच हरदेंदु ने लाइसेंसी पिस्टल से अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह पर तीन राउंड फायर किया। गोली लगने से अधिवक्ता लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। आरोपी हरदेंदु पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें