फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi accident: कार पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, चालक की दबकर दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 25 Jan 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पहड़िया की ओर से आ रहा था और कार सारनाथ की ओर से आ रही थी। कार सामने आने पर जब ट्रक चालक ने ब्रेक मारा तो ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई। जिसमें दब कर छाही गांव निवासी चालक सुभाष यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार पर पलटा ट्रक, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। बुधवार सुबह चार बजे मवइया चौराहा (पुराना आरटीओ) पर पहड़िया की ओर से आ रहा ट्रक डिज़ायर कार पर पलट गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पहड़िया की ओर से आ रहा था और कार सारनाथ की ओर से आ रही थी। कार सामने आने पर जब ट्रक चालक ने ब्रेक मारा तो ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई। जिसमें दब कर छाही गांव निवासी चालक सुभाष यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कोने पर स्थित प्यारेलाल मौर्य की फल व जूस की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृत चालक सुभाष फरीदपुर के बिट्टू पांडेय की कार चलाता था। बुधवार सुबह किसी काम से कैंट के लिए निकला था।  घटना की सूचना मिलते ही सुभाष की पत्नी अनिता और दो बेटियों रोली का बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद चौराहे पर घंटे जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें