फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर लौटी वंदे भारत, तेजस का परिचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार से संचालन शुरू हो गया। नई दिल्ली से एक्सप्रेस रैक लगकर दोपहर में कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। 46 दिन बाद यात्रियों ने इसके कोच में सफर किया। अब तेजस का परिचालन बंद कर दिया गया है। वंदे भारत के रैक को फुल ओवर हॉलिंग (पीओएच) के लिए नई दिल्ली और लखनऊ स्थित आलमबाग कार्यशाला में भेजा गया था। विकल्प के तौर पर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन सुचारु रखा गया था। यात्रियों ने वंदे भारत में सवार होकर सेल्फी ली। कई यात्रियों ने समूह में ट्रेन के संग फोटो खिंचवाई। होली पर लौटने वाले यात्रियों की वजह से फुल ट्रेन यहां से रवाना हुई। फिलहाल ऑनलाइन अभी वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस ही परिचालन में दिख रहा है, लेकिन किराया वंदे भारत का लिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें