अस्सी घाट पर लाठी और पोस्टर के साथ राष्ट्रीय हिंदू दल का कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर वाराणसी के गंगा घाटों पर अश्लीलता फैलाने वालों के लिए राष्ट्रीय हिंदू दल की ओर से चेतावनी जारी की गई है। अस्सी घाट पर राष्ट्रीय हिंदू दल के कार्यकर्ता अपने हाथ में डंडा और चेतावनी वाले पोस्टर लेकर घूम रहे हैं।
पोस्टर के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि वैलेंटाइन डे पर गंगा घाटों पर अश्लीलता फैलाई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा। इसके साथ ही संगठन के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के पुलिस आयुक्त को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। प्रार्थना पत्र में गंगा घाटों पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
इसके साथ ही घाटों पर मौजूद अन्य लोगों से हिंदू दल के नेताओं द्वारा ऐसे प्रदर्शन पर जब बात की गई तो उनका कहना था कि वैलेंटाइन डे का विरोध जरूर होना चाहिए, लेकिन इस तरीके से नहीं। हमारे संस्कृति में वैलेंटाइन डे की कोई बात नहीं है। ऐसी परंपराओं से अश्लीलता फैलती है। हमारे सनातन धर्म पर सवाल खड़े किए जाते हैं, ऐसे में इसका विरोध होना चाहिए।