फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ने अस्सी घाट पर उतारी मां गंगा की आरती

Wed, 21 Dec 2022 06:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं।  अस्सी घाट पर नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती उतारी, फिर श्रमदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाया। 
 
विज्ञापन
अस्सी घाट पर नमामी गंगे टीम के साथ ऋतु खंडूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा महज नदी नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवनधारा है। नदियां संस्कृति की संरक्षक और संवाहक भी हैं। हमें मिलकर नदियों का संरक्षण करना है।  यह कहना है उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का। वह बुधवार को वाराणसी आईं और स्वच्छता का संदेश भी दिया। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी बुधवार को अस्सी घाट पहुंची। सबसे पहले नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती उतारी, फिर श्रमदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाया। साथ ही आम जनता से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। विधानसभा अध्यक्ष ने अस्सी घाट से भव्य-दिव्य गंगा द्वार तक घाटों की आभा को निहारा।

नौका विहार कर काशी के चौरासी घाटों की महिमा की जानकारी ली। इसी दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा के प्रति हमारे जो सरोकार हैं, उसे समझना होगा। इसे ईमानदारी से निभाना भी पड़ेगा। इस मौके पर शिवदत्त द्विवेदी, बीना गुप्ता, सारिका गुप्ता, सीमा चौधरी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें