फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, फिर होगा ठंड का अहसास

Thu, 11 Feb 2021 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले में तीन-चार दिनों से अच्छी धूप होने के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गुरुवार को निकली धूप में ही इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं, कल भी कुछ ऐसा ही मौसम था। आज हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। लोगों को ठंड से तो राहत मिल रही है, लेकिन कभी-कभी हल्की ठंडी हवा ठंड का अहसास करा देती है।

विज्ञापन


बुधवार को दिन में तेज धूप तो हुई लेकिन आसमान में हल्के बादल भी छाए रहने की वजह से उसका असर अन्य दिनों की तुलना में कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, इस सप्ताह रविवार तक बादल तो छाए रह सकते हैं, साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें