वाराणसी जिले में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। हर दिन धूप के साथ शुरुआत हो रही है। लेकिन दोपहर होते-होते धूप भी तेज होने लग जाती है। जिससे सर्दी का अहसास बिल्कुल नहीं होता है। शनिवार को भी इसी तरह धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है।
अच्छी धूप होने के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कोनिकली धूप में ही इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं, कल भी कुछ ऐसा ही मौसम था। आज हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। लोगों को ठंड से तो राहत मिल रही है, लेकिन कभी-कभी हल्की ठंडी हवा ठंड का अहसास करा देती है।
शुक्रवार को दिन में तेज धूप तो हुई लेकिन आसमान में हल्के बादल भी छाए रहने की वजह से उसका असर अन्य दिनों की तुलना में कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, इस सप्ताह रविवार तक बादल तो छाए रह सकते हैं, साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।