शहरी पीएचसी मंडुवाडीह को तीसरी बार मिला कायाकल्प अवार्ड
सीएमओ ने दिया प्रमाण पत्र, पीएचसी परिसर में बना है हर्बल गार्डन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडुवाडीह को लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड मिला है। सत्र 2019-20, 2020-21 के बाद सत्र 2021-22 का भी अवार्ड मिलने से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ उत्साहित है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने अवार्ड का प्रमाण पत्र सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सौंपा। केंद्र पर आयोजित समारोह में उन्होंने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की। केंद्र प्रभारी डॉ. ममता पांडेय ने बताया कि अवार्ड के तहत जो भी धनराशि मिली है, उससे पीएचसी परिसर में हर्बल गार्डेन बनाया जाएगा। शौचालय का सुंदरीकरण होगा। इस दौरान आशीष सिंह, अखिलेश, नितेश चौबे, आकाश, अंकुर आदि मौजूद रहे।