फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में अभ्यर्थियों का हंगामा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनसराय स्थित एक संस्थान में एनटीए की ओर से कराई जा रही समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में शुक्रवार की शाम अभ्यर्थियों ने हंगामा मचाया। उनका आरोप था कि यहां केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी प्रयागराज निवासी एक परीक्षार्थी को नकल करा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। उधर पुलिस ने संस्थान की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहनसराय में आर्या ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान अन्य परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर तैनात टेक्नीशियन विशाल पर प्रयागराज निवासी परीक्षार्थी विमलेश पटेल को नकल कराने का आरोप लगा रहे थे। प्रभारी ने बताया कि संस्थान की तहरीर पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को इस केंद्र पर परीक्षा भी नहीं कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें