बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को एक महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर हंगामे की सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पहुंच गई, किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। सीरगोवर्धनपुर निवासी ऊषा सिंह (55) को परिजनों ने रविवार की रात इमरजेंसी में भर्ती कराया। परिजन संदीप सिंह के अनुसार इमरजेंसी में आने के बाद जांच के लिए इधर उधर दौड़ाया गया इसके बाद पहली मंजिल पर भेज दिया गया। आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम को भेजकर बातचीत कर मामला शांत कराया गया।