बीएचयू के पूर्व छात्र सतीश कुमार पटेल ने राममंदिर के आकृति वाली दस के सिक्के की डिजाइन तैयार की है। सतीश ने रविवार को बीएचयू में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेंद्रनाथ पांडेय को ये डिजाइन सौंपी। सिक्के के इस डिजाइन के बीच में राममंदिर और बाईं तरफ सूर्य और दाईं तरफ कमल बना है। सतीश का कहना है कि इसे सत्य के विजय और ज्ञान व शक्ति के प्रतीक रूप में दिखाया गया है। सतीश ने सिक्के की ये डिजाइन आठ घंटे में तैयार की। इसमें वाटर कलर, एक्रेलिक कलर का इस्तेमाल किया। बीएचयू में स्वर्णपदक हासिल कर चुके सतीश ने इसके पहले आईआईटी बीएचयू का डिजाइन बनाया था।