फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय हॉकी में यूपी टीम ने जीत से किया आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश (यूपी) की टीम ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराकर प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज किया। यूपी टीम के कोच और वाराणसी खेल विभाग में उप क्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सब जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को 5-1 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। रांची में खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश की ओर से आरिका कुमारी और राशि सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि ममता कुमारी ने एक गोल किया। आरिका कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी की अन्नू पाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें