नारद राय ने कहा कि इस प्रकार से समाज को बांटने के प्रयास को समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मंत्री अपने इस बयान से सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। मंत्री द्वारा पत्र लिखने की निंदा करते हुए नारद राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा धार्मिक त्योहारों पर डीजे के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है, परंतु क्या यह आदेश वर्ग विशेष पर लागू होता है। जबकि अन्य आयोजनों में खुलेआम डीजे का इस्तेमाल किया जा रहा है। नारद राय ने कहा कि मंत्री ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसके दम पर वह आगामी चुनाव का सामना कर सकें। इसलिए ओछी हरकत कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर जमाल आलम के अलावा सपा के अन्य कार्यकर्ता भी रहे।