फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईपीएल की तर्ज वाराणसी में खेली जाएगी यूपी प्रीमियर लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- खेलों को बढ़ावा देने के लिए 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का किया सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। पार्वती वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र गुप्ता ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर यूपी फुटबॉल प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में होगा। इसमें आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने ये जानकारी रविवार दोपहर छावनी स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान दी।
संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनल मोदी ने बताया कि फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। यूपी के 18 मंडलों से खिलाड़ियाें का चयन होगा। करीब 150 खिलाड़ियों के ऑक्शन से आठ टीमें बनाई जाएंगी। फुटबॉल लीग में कुल पांच लाख रुपये का पुरस्कार राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले चार खिलाड़ियों को एक साल तक खेल स्कॉलरशिप दी जाएगी। भारतीय टीम की ओर से खेलने पर स्कॉलरशिप बढ़ाई जाएगी। उधर, खेलों से लोगों को जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी जतिन सिंह बिष्ट, मुश्ताक अली, शमशी रजा, समीर अहमद, कुलदीप रावत, भुवन चंद्र जोशी समेत कुल 12 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

14 अक्तूबर को गोरखपुर में होगा ट्रायल
यूपी फुटबॉल प्रीमियर लीग के मुकाबले के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल की शुरुआत 14 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से गोरखपुर मंडल से होगी। इसके बाद अलग-अलग मंडल में चयन ट्रायल होगा। फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पांच जनवरी को वाराणसी में नीलामी के बाद आठ टीमों का गठन होगा। संचालन आशीष सेठ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें