फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी पुलिस के पहलवान तेजवीर यादव करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड चिरईगांव के ग्राम गौराकला निवासी तेजवीर यादव का चयन महाराष्ट्र में होने वाली कुश्ती लीग के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ। यह प्रतिष्ठित कुश्ती लीग नर्सिंग फाउंडेशन की ओर से 26 जनवरी को होगी। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं महाराष्ट्र के विभिन्न भार वर्गों के नामी पहलवान भाग लेंगे। वीरलोरिक व्यायामशाला, गौराकला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तेजवीर यादव 74 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अखाड़े में उतरेंगे। तेजवीर वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और खेल के साथ-साथ अपनी सेवा से भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। तेजवीर यादव के चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके उस्ताद क्षमा पहलवान ने बताया कि तेजवीर यादव इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। तेजवीर के चयन पर खेल प्रेमियों, ग्रामीणों एवं व्यायामशाला के प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें