फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी के लंका थाने में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत, साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर

Sat, 02 Jul 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लंका थाने में तैनात सिपाही वेद मित्र (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस सूचना के बाद से लंका थाने के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
सिपाही वेद मित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी कानपुर में गुरुवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षी वेदमित्र (28) ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वेद मित्र की तैनाती वाराणसी के लंका थाने में थी। मौत की खबर से लंका थाने के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। सिपाही वेदमित्र बीते गुरुवार को चार दिन की छुट्टी पर अपने पैतृक गांव बीनोर स्वचंड जनपद  कानपुर नगर गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम शहर से घर जाने के दौरान बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वेद को कानपुर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। वो तीन भाइयों में बड़ा था। दो साल पहले शादी हुई थी। चार महीने का बेटा है। वर्ष 2016 में यूपी पुलिस में आरक्षी बना था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें