फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस लाइन में फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Wed, 22 Sep 2021 11:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी बब्बन राम (55) ने मंगलवार देर रात आदर्श बैरक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस लाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव बुधवार सुबह बैरक के प्रथम तल से सीढ़ी के सहारे नायलॉन की रस्सी से लटकता मिला। घटना के बाद से पुलिस लाइन में हड़कंप की स्थिति है। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सिपाही की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात बलिया जिले के बांसडीह निवासी आरक्षी बब्बन राम (55) ने मंगलवार देर रात आदर्श बैरक के प्रथम तल से सीढ़ी की रेलिंग के सहारे नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार तड़के लोगों को घटना की जानकारी मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही ने सोमवार रात अपने परिवार से बातचीत की थी। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें