फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: आरक्षण की अंतिम सूची से बदलेगा फार्मूला, वाराणसी में ध्वस्त होंगे कई लोगों के मंसूबे

Mon, 03 Apr 2023 12:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची सात अप्रैल के बाद जारी होगी। राजनीति के जानकारों का कहना है कि अगर वार्डों के आरक्षण में बदलाव हुआ तो वाराणसी में कई लोगों के मंसूबे ध्वस्त होंगे। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी नगर निकाय चुनाव के वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची सात अप्रैल के बाद जारी होगी। अभी आपत्तियां ली जा रही हैं।  जिलाधिकारी कार्यालय में अब तक पांच आपत्तियां आई हैं। अगर वार्डों के आरक्षण में बदलाव हुआ तो वाराणसी में कई लोगों के मंसूबे ध्वस्त होंगे। चुनाव कार्यालय के अनुसार इस बार वाराणसी में 100 वार्ड हैं। इनमें दस वार्डों के नाम बदले गए हैं, जबकि 11 वार्डों में नए मोहल्ले और मकान जोड़े गए हैं।

विज्ञापन


इस बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 9, पिछड़ा वर्ग के लिए 18, अनारक्षित के लिए 43 और महिला के लिए 21 सीटें आरक्षित की गई हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि आरक्षण की अंतिम सूची के बाद कई लोगों के मंसूबे ध्वस्त होंगे।

जहां पुरुष दावेदार हैं वहां महिला सीट हो सकती है। इसी प्रकार सामान्य से ओबीसी और ओबीसी से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण होने से दावेदारों को दिक्कत होगी। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि वार्डों के आरक्षण पर आपत्तियां डीएम कार्यालय में ली जा रही हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में मेयर और पार्षदों का चुनाव करेंगे 16 लाख से अधिक मतदाता
 

नए शहरी मतदाता तय करेंगे चुनावी समीकरण

यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम चुनाव में इस बार उन मतदाताओं का रोल अहम होगा, जो हाल ही में नगर क्षेत्र में शामिल हुए हैं। विस्तारित क्षेत्र के इन मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। मतदाता किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के जीत-हार का समीकरण बदल सकते हैं।
अब तक चुनाव में तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, उत्तरी और दक्षिणी के मतदाता ही निर्णायक भूमिका निभाते थे। इस बार रामनगर, रोहनिया और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा भी नगर निगम में शामिल हो गया है। पहले 90 वार्ड का चुनाव हुआ था, इस बार 100 वार्डों में वोट डाले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी के 100 वार्डों की सूची जारी, सिर्फ सुंदरपुर में किया गया बड़ा बदलाव

11 वार्डों में जुड़े मुहल्ले व मकान

नगर निगम के 11 वार्डों के कुछ मुहल्ले व मकानों को जोड़ा गया है। सिकरौल वार्ड में 163 मकान, छित्तूपुर वार्ड में 27 मकान जुड़े हैं। दनियालपुर वार्ड में आशापुर, चेतगंज वार्ड में कन्हैया लाल बाग, लल्लापुरा खुर्द वार्ड में नयापुरा, ओंकालेश्वर वार्ड में लाल खां चौहट्टा व ओंकालेश्वर, सूर्यकुंड में लक्सा को हटाकर मिश्र पोखरा जोड़ा गया है। जंगमबाड़ी वार्ड में गणेश महाल मुहल्ले, रामापुरा वार्ड में लक्सा, दशाश्वमेध वार्ड में अहिल्याबाई व केवल गली, बंधु कच्चीबाग वार्ड में शेषमन बाजार को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

2017 के चुनाव में नगर निगम सदन में 90 वार्डों की दलगत स्थिति
  • भाजपा - 40
  • कांग्रेस - 19
  • सपा - 14
  • निर्दल - 13
  • बसपा - 2
  • अपना दल - 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें