ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अगर मेयर पद पर इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलेगी तो हाउस टैक्स कम किया जाएगा। साथ ही तमाम मूलभूत सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है साथ ही वाराणसी में मेयर भाजपा का है।
उसके बाद भी यहां सबसे प्रमुख समस्या सीवर लाइन की है। इस विषय में सरकार ने कोई रुचि नहीं दिखाई। सफाई, कूड़ा निस्तारण, सीवर, सड़क आदि प्रमुख मुद्दे हैं जिसको लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धुपचंडी, सुजीत यादव लक्कड़ आदि मौजूद रहे।