आजमगढ़ में निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में कुल 54.08 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर के बाग कुंजलगीर में कुछ विवाद हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली। बसंत विद्यालय में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई। सोनभद्र में कुल 51.38 फीसदी मतदान हुआ। कई जगह मतदाता सूची में खामियों की शिकायतें आई। ओबरा में सपा प्रत्याशी के एजेंट और पुलिसकर्मी से नोकझोंक हुई।
आजमगढ़ में निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में 60.19 फीसदी मतदान हुआ। भदोही नगर पालिका के अयोध्यापुरी में तीन बूथों पर बैलेट पेपर में प्रत्याशी का चुनाव चिह्न गलत छपने के कारण दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। भदोही, गोपीगंज के अलावा सुरियावां, नई बाजार, खमरिया, ज्ञानपुर और घोसिया में फर्जी आधार कार्ड से वोटिंग की शिकायतें मिलीं।