फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनाव परिणाम: वाराणसी शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत लगभग तय

Wed, 28 Oct 2026 12:25 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव की शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत लगभग तय है। बीती देर रात पहली वरीयता में उन्हें 10,958 वोट मिले, जबकि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6,060 वोट मिले है।

विज्ञापन
लाल बिहारी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत तय माना जा रहा। पहली वरीयता के मतों की गणना में लाल बिहारी यादव को सर्वाधिक 10,958 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6,060 वोट प्राप्त हुए। इस तरह लाल बिहारी यादव ने पहली वरीयता के मतों में 4,898 वोट की बढ़त बनाई।

विज्ञापन




पहली वरीयता में लाल बिहारी को सबसे ज्यादा वोट
मतगणना के आधिकारिक चक्रवार विवरण के अनुसार लाल बिहारी यादव को पहले चक्र में 6,941 और दूसरे चक्र में 4,017 वोट मिले। दोनों चक्रों को मिलाकर उन्हें कुल 10,958 प्रथम वरीयता के मत प्राप्त हुए। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को पहले चक्र में 3,005 और दूसरे चक्र में 3,055 वोट मिले। उन्हें कुल 6,060 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें