सिगरा के जयप्रकाश नगर निवासी नौवीं कक्षा के छात्र सार्थक यादव का चयन यूपी की अंडर-14 फुटबॉल टीम में हुआ है। पिता राधेश्याम यादव ने बताया की सार्थक सातवीं कक्षा से ही फुटबॉल खेल रहा है। बच्चे का सपना साकार हो रहा है। सार्थक ने अंडर-14 टीम के लिए लखनऊ के दिलकुशा गार्डेन में ट्रायल दिया था। अब वह 10 राज्यों के बीच हो रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यूपी की अंडर-14 टीम से खेलेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 से 10 जून तक खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने वाली राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल होगे।