फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की वर्चुअल रैली: संजय सिंह बोले- हमारी सरकार बनी तो 24 घंटे के अंदर यूपी में लागू होगा दिल्ली का विकास मॉडल

Sat, 08 Jan 2022 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केजरीवाल गारंटी वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हमला बोला। कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर दिल्ली का विकास मॉडल लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
केजरीवाल गारंटी वर्चुअल रैली में संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित केजरीवाल गारंटी वर्चुअल रैली में शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हमला बोला। कहा कि वो मुद्रा की राजनीति करते हैं, हम मुद्दे की राजनीति करते हैं। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 'आप' की सरकार बनी तो सभी घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। योगी सरकार में अपराध का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश में "आप" की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर दिल्ली का विकास मॉडल लागू किया जाएगा। सरकार बनने पर शिक्षा पर बजट का 25 प्रतिशत खर्च किया जाएगा। वर्चुअल रैली में आठ विधानसभाओं के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
पढ़ेंः बलिया में छठे, तो वाराणसी समेत पूर्वांचल के इन जिलों में आखिरी चरण में चुनाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें