फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024: बजट में पूर्वांचल डिस्कॉम को 490 करोड़, वाराणसी को मिले 28.5 करोड़

Tue, 06 Feb 2024 12:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

यूपी के बजट में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को वर्ष 2024-25 के लिए 490 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस धनराशि से आगामी वित्त वर्ष में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
UP Budget - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बजट में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को वर्ष 2024-25 के लिए 490 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस धनराशि से आगामी वित्त वर्ष में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसे पूर्वांचल डिस्कॉम ने विभिन्न वितरण क्षेत्रों में आवंटित कर दिया है। वाराणसी के नगरीय प्रथम-द्वितीय और ग्रामीण जोनों के लिए सभी को 9.5 करोड़ दिए गए हैं। तीनों मिलाकर कुल 28.5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


बजट आवंटन के साथ ही वितरण मंडलों ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। वाराणसी जिले के नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम, द्वितीय और ग्रामीण ने विकास कार्य प्रस्तावित किए हैं। शुरुआती दौर में सर्किल कार्यालयों ने लंबित कार्यों के लिहाज से बड़े बजट का प्रस्ताव तैयार कर दिया था, लेकिन पूर्वांचल डिस्कॉम की कैंची चलने के बाद प्रस्ताव घटाना पड़ा।

इस बजट मद में वाराणसी-2 क्षेत्र से जुड़े चंदौली, जौनपुर प्रथम, द्वितीय व गाजीपुर वितरण मंडलों को 38 करोड़, मिर्जापुर क्षेत्र को 28.5 और आजमगढ़ क्षेत्र को 38 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इसी तरह प्रयागराज, बस्ती और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों के अलावा कार्यशाला मंडल, आईटी आदि के लिए भी बजट आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें