फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023 Today: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, जानें- कितने बजे आएगा, कैसे करें चेक ?

Tue, 25 Apr 2023 12:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम आज आएगा। 16 फरवरी से तीन मार्च तक चली हाईस्कूल परीक्षा में 53,447 जबकि चार मार्च तक कराई गई इंटरमीडिएट परीक्षा में 52,880 छात्र बैठे थे। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 1,06,327 परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला आज होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परिणाम जारी करने की खबर मिलने के बाद से परीक्षार्थी खुश हैं। इधर, शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है।

विज्ञापन



 

16 फरवरी से तीन मार्च तक चली हाईस्कूल परीक्षा में 53,447 जबकि चार मार्च तक कराई गई इंटरमीडिएट परीक्षा में 52,880 छात्र बैठे थे। सोमवार शाम को ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर मंगलवार दोपहर 1.30 बजे से परिणाम जारी होने की सूचना अपलोड कर दी गई।

 

Trending Videos
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

यहां मिलेगी परिणाम की जानकारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresult.nic.in पर जाकर परिणाम की जानकारी कर सकते हैं। उन्हें अपना रोल नंबर और स्कूल का नाम डालना होगा।

139 केंद्रों पर परीक्षा, 4 पर जांची गईं कॉपियां

जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 139 केंद्रों पर कराई गई। 18 मार्च से चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह के निर्देशन में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, प्रभुनारायण इंटर कॉलेज रामनगर, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें