फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के पंजीकरण की डेट बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को राहत देते हुए पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। अब कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों का पंजीकरण 30 सितंबर तक किया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण और 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के आवेदन के लिए संशोधित समय सारिणी जारी की। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर कर दी गई है। अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि कक्षा 9 और 11 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण के लिए पहले निर्धारित समय सीमा 25 अगस्त थी। संशोधित कार्यक्रम में इसे बढ़ाकर 30 सितंबर की रात 12 बजे तक कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंजीकरण शुल्क जमा कराने के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए प्रति विद्यार्थी 40 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें