यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा परिणाम से जुड़ी शिकायतों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ग्रीवांस सेल का गठन किया गया है। स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 14 मई निर्धारित की गई है। उप सचिव साहब सिंह यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सहायक सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में ग्रीवांस सेल का गठन किया गया है। यह सेल 24 मई तक कार्य करेगी।