फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 128 केंद्रों पर 98888 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 128 केंद्रों पर होगी। इस बार 98,888 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश भर के केंद्रों की सूची जारी कर दी है। हाईस्कूल में 52,158 और इंटर में 46,730 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 49,425 छात्राएं और 49463 छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

पिछले साल एक लाख छह हजार परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। इस बार ये संख्या घटकर 98,888 हो गई है। इस बार करीब नौ हजार कम फॉर्म भरे गए थे। परीक्षार्थियों की संख्या घटने की वजह से इस बार केंद्रों की संख्या भी घटी है। यूपी बोर्ड परीक्षा बीते साल 139 केंद्रों पर हुई थीं। इस बार ये संख्या घटकर 128 हो गई है। जिले से इस बार पहले 125 केंद्रों की सूची भेजी गई थी। इस पर कई आपत्तियां आईं थीं। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक के बाद तीन केंद्र और बढ़ाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से परीक्षार्थियों की संख्या और केंद्रों की सूची पर मुहर लगा दी गई है।



15 जिलों में बने हैं 2084 केंद्र
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के संबद्ध 15 जिलों में कुल 2084 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा गाजीपुर में दो सौ से अधिक केंद्र हैं। यहां पूर्वांचल के वाराणसी के अलावा गाजीपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, अमेठी आदि जिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें