उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। इस बार टॉप पर मिर्जापुर जिले के सूरज कुमार पटेल रहे, जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर भदोही की शीबा परवीन रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर जौनपुर की शिवांगी यादव रहीं। इसके साथ ही टॉपर्स में वाराणसी के विवेक कुमार पटेल, मऊ के प्रद्युम्न सिंह यादव भी शामिल हैं।