फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विशेष अभियान में खोजे जाएंगे गैर मान्यता वाले विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में गैर मान्यता चलने वाले विद्यालयों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने तीन टीमों का गठन कर दिया है। ऐसे विद्यालयों की चिह्नित करने की अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। गर्मी की छुट्टी के बाद अभियान की शुरुआत होगी।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 406 विद्यालय हैं। 31 सरकारी, 106 अशासकीय, सहायता प्राप्त जबकि 267 वित्त विहीन विद्यालय हैं। कई स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने 6 से 8 तक की मान्यता ली है और 10 और 12वीं तक की पढ़ाई करवा रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर शिक्षा विभाग की विशेष नजर हैं। 50 से ज्यादा विद्यालय हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में विद्यालय ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर मान्यता वाले स्कूलों को चिह्नित करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जो शहरी और ग्रामीण इलाके में स्कूलों को चिह्नित करेंगी। इसके बाद स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें