फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में 10 से 20 फरवरी तक चलेगा उन्मेष

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू छात्र नगर निकाय की ओर से होने वाली वार्षिक प्रतियोगिता उन्मेष का आयोजन 10 से 20 फरवरी तक होगा। इसमें साहित्यिक, ललित कला, खेल एवं संगीत की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए संबंधित विद्यार्थी छात्र नगर निकाय कार्यालय में 9 फरवरी की शाम 5 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से साहित्यिक प्रतियोगिताओं का समन्वयक प्रो. आनंद कुमार सिंह को बनाया गया है। वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता, महिला वर्ग की इंडोर खेल प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. अपाला साहा हैं। सामान्य जागरूकता क्विज, पुरुष वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का समन्वयक डॉ. अभिषेक सिंह व रचनात्मक प्रतियोगिताओं के लिए समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. आशीष कुमार गुप्ता को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें