फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जीएसटी को लेकर अनोखा विरोध, रोटी और दूध लेकर बाबा दरबार पहुंचा कांवरिया

Mon, 25 Jul 2022 05:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिगरा क्षेत्र के रहने वाले हरीश मिश्रा मां गंगा से जल भरकर कांवर पर रोटी के साथ ही छाछ व दूध लेकर बाबा दरबार पहुंचे। कहा कि जिस तरीके से रोटी के साथ दूध और छाछ पर जीएसटी लगाया गया है वो ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
रोटी और दूध लेकर बाबा दरबार पहुंचा कांवरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार पर जहां कावंरिए बाबा का जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक कांवरिया जीएसटी के विरोध में रोटी और दूध के साथ छाछ लेकर पहुंच गया। सरकार के रवैये से क्षुब्ध कांवरिए ने कहा कि विरोध जताने के लिए गंगा जल के साथ ही छाछ और दूध-रोटी लेकर वह पहुंचा है।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ से सरकार की सद्बुद्धि की मांग करने के लिए ही कांवर यात्रा शुरू की थी।  सिगरा क्षेत्र के रहने वाले हरीश मिश्रा मां गंगा से जल भरकर कांवर पर रोटी के साथ ही छाछ व दूध लेकर बाबा दरबार पहुंचे। हरीश मिश्रा ने बताया कि जिस तरीके से रोटी के साथ दूध और छाछ पर जीएसटी लगाया गया है।

हम बाबा विश्वनाथ से इस बार अर्जी लगाने आए हैं कि बाबा केंद्र सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें और खाने-पीने की वस्तुओं से जीएसटी हट सके। जीएसटी का विरोध करने के लिए कावंरिए का यह अनोखे अंदाज में विरोध बाबा दरबार परिक्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें