पूर्व मेयर के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार की देर रात राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल के घर पहुंचे। उनके पिता स्व. राजबली सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। ओमनगर काॅलोनी (चितईपुर) स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजबली सिंह की सहजता व शालीनता अविस्मरणीय है। उन्होंने गरीबों व असहायों की हमेशा मदद की। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व संभ्रांत नागरिकों ने स्व. राजबली सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।