फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP Security: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, CISF कमांडो रहेंगे साथ

Wed, 07 Jun 2023 08:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में अब सीआईएसफ के कमांडो तैनात रहेंगे। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा घेरे में बदलाव किया गया है। अब तक उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान रहते थे। 
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की वीआईपी श्रेणी की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। बुधवार को गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया। वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के तहत अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के कमांडो तैनात रहेंगे। 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में 11 सीआईएसएफ कर्मी सुरक्षा कवर करेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए सुरक्षा घेरा बदलने का फैसला लिया गया है। मिर्जापुर से लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की वीआईपी सुरक्षा श्रेणी के तहत अबतक सीआरपीफ के जवान तैनात रहते थे। वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को पूरे देश में प्रदान की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें