राजकीय क्वींस कॉलेज में सोमवार को मंडलस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल राम शरण सिंह ने किया। राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज के छात्र राशिद रजा मलिक का बनाया छाता आकर्षण का केंद्र रहा। इस छाते को जरूरत पड़ने पर स्ट्रेचर भी बनाया जा सकता है। जूनियर वर्ग में इसे प्रथम स्थान मिला। बंगाली टोला इंटर कॉलेज के अरिजीत राय के रोबोट को दूसरा स्थान मिला। सीनियर्स वर्ग में प्रीतम शर्मा को प्रथम, शुभम कुमार को द्वितीय स्थान मिला। शिक्षक वर्ग में राजकीय हाईस्कूल बेसहुपुर शिक्षक ममता सिंह को प्रथम स्थान मिला। गणित में मनोज गिरी, विज्ञान में स्निग्धा मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला। इस दौरान डॉ. अंचल श्रीवास्तव, डॉ. आनंद प्रभा सिंह, डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।