फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2024:शहर में बनाए गए UGC NET एग्जाम के 18 सेंटर, टेंट और पानी का इंतजाम रहेगा, जानिए पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर रिसर्च फेलोशिप और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) मंगलवार को जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में सुबह की पाली में 11911 और शाम की पाली में 11349 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को सोमवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

यूजीसी की पात्रता परीक्षा नेट वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर में) आयोजित की जाती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस बार 18 जून को परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के लिए वाराणसी जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से डीपीएस वाराणसी, सनबीम सनसिटी, ज्ञानदीप एकेडमी चितईपुर, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, जीवनदीप बड़ालालपुर, धीरेंद्र महिला महाविद्यालय, एमपी मेमोरियल स्कूल कंदवा आदि विद्यालय शामिल हैं। पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:30 और दूसरी पाली में शाम 3:00 से 6:00 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों पर टेंट और ठंडे पानी के इंतजाम किए जाएंगे। ताकि केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सहूलियत हो। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी लोकल थानों की पुलिस देखेगी।
-
डीपीएस में बनी परीक्षा की तैयारियां
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में एनटीए के प्रतिनिधियों के साथ सिटी को-ऑर्डिनेटर मुकेश शेलट और परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा की तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में परीक्षा सामग्री के वितरण, निगरानी, आपात स्थितियों और अप्रत्याशित मुद्दाें को संभालने पर चर्चा कर योजना बनाई गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को ताकीद किया गया। उम्मीदवारों और कर्मचारियों की सुरक्षा की खातिर सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन कराने का भी निर्देश दिया गया। सिटी को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें