बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक स्नातक जबकि पीजी की परीक्षा दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक हुई। इधर, पहली बार विश्वविद्यालय से जुड़े आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा के छात्राओं ने अपने कॉलेज परिसर में परीक्षा दी। विश्वविद्यालय की ओर से पेपर पहुंचाए गए हैं। इधर, बीएचयू में विभिन्न संकायों, संस्थानों के साथ ही डीएवीपीजी कॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षा मल्टीपर्पज हॉल में कराई गई। परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।