वाराणसी में गंगा स्नान करने गए दो युवकी की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक रविवार को देर शाम गंगा स्नान करने गए थे। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव में रविवार देर शाम वसीम उर्फ कल्लू(23) और आसिफ जमाल(20) गंगा स्नान करने गए थे। दोनों युवक अपने दोस्तों संग दशाश्वमेध घाट से नाव लेकर उस पार रेती पर घूमने आए थे। रविवार की देर शाम स्नान करते समय डूब गए।
रात ढाई बजे एनडीआरएफ वालों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को ढूंढ निकाला और शव को सूजाबाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया। दोनों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।