फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में रिंगरोड पर हादसों में दो युवकों की मौत, XUV पलटने से वाहन स्वामी की गई जान

Mon, 03 Apr 2023 01:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में देर रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही हादसे रिंगरोड पर शिवपुर थाना क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एक्सयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में देर रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही हादसे रिंगरोड पर शिवपुर थाना क्षेत्र में हुए। चांदमारी रिंग रोड पर हरिहरपुर गांव में एक्सयूवी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में चालक व वाहन स्वामी अजीत यादव (32) की मौत हो गई। वहीं उसमें सवार दीपक यादव, रजत विश्वकर्मा, अमित जायसवाल और शैलेश यादव घायल हो गए। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अजीत यादव भोजूबीर निवासी शिवशंकर यादव के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था।

बताया जा रहा है की किसी को बचाने के चक्कर में एक्सयूवी अनियंत्रित होकर खाई में पलटी। वाहन चला रहा अजीत स्टीयरिंग में फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पिता शिवशंकर यादव ने अजीत को किसी निजी चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने के उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाया गया तो अजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे अजीत को जानने वाले लोग - फोटो : अमर उजाला
रात में शव को दीनदयाल अस्पताल अस्पताल लाया गया। सुबह हादसे की जानकारी मिलते ही तमाम लोगों का अस्पताल परिसर में जमावड़ा लगा रहा। अजीत का छोटा भाई रवि यादव दिल्ली से वाराणसी पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना में बाइक सवार दिनेश कुमार को किसी अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनेश अपनी बड़ी बहन चिंता देवी से मिलकर लौट रहा था। घर से महज एक किलोमीटर दूर ही उसके साथ हादसा हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें