राजस्थान के कोटा में 19 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाली अंडर 20 जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम दमखम दिखाने के लिए तैयार है। पुरुष फ्रीस्टाइल के 92 किलोग्राम भार वर्ग में यशवंत गिरी उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला फ्रीस्टाइल के 62 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश यादव यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए पहली बार बनारस के युवा और कर्मठ कुश्ती प्रशिक्षक विशाल यादव को टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। ये जानकारी जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव ने दी।