दासेपुर निवासी पीड़ित सुरेश कुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि शशिभूषण और तनवीन अहमद से एक वेबसाइट के जरिये बाइक 63 हजार में खरीदी। आरटीओ में जब नाम ट्रांसफर कराने गया तो मालूम चला कि वाहन का कागजात फर्जी है।
बुलेट सवार ने केंद्रीय विद्यालय की छात्रा को मारी टक्कर
बीएचयू परिसर में बुलेट सवार युवक ने केंद्रीय विद्यालय की 11वीं की छात्रा आकांक्षा सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया और हाथ व चेहरे पर भी चोटें आई हैं। छात्रा को सुरक्षा कर्मियों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी बुलेट सवार को सुरक्षा कर्मियों ने लंका पुलिस को सौंपा। उधर, जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो गए। लंका पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
पति ने अपनी ही पत्नी से जान को खतरा बताया और एसपी ग्रामीण के यहां प्रार्थना पत्र दिया। पत्नी ने भी पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बड़ागांव पुलिस के अनुसार पति और पत्नी के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पति रामकिशुन पटेल का आरोप है कि पत्नी संपत्ति को लेकर विवाद करती है और मायके पक्ष के संग आकर मारपीट करती है।
दीवाल ढहाने पर मारपीट, सात नामजद
मिर्जामुराद के भोरकला गांव में दीवाल ढहाने का विरोध पर मारपीट कर घायल मामले में पीड़ित ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता जयदेवी मिश्रा का आरोप है कि बुधवार की रात में वासदेव सिंह, महेंद्र, निहाला, बाला, संतोष, आशीष व राजू सिंह ने दीवाल ढहा दी। विरोध करने पर घर में घुसकर मारा पीटा।