फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचीं वाराणसी की दो टीमें

विज्ञापन
लालपुपर स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय खेल  समन्वयक सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के क्वाटरफ
विज्ञापन
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में हो रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी की ओर से कराई जा रही प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल और वाराणसी छात्रावास ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा रामपुर छात्रावास और लखनऊ छात्रावास की टीम भी शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी।लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हो रही प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल रामपुर छात्रावास और आगरा मंडल के बीच खेला गया। इसमें रामपुर छात्रावास ने 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में वाराणसी मंडल ने झांसी छात्रावास को 6-1 से पराजित किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में लखनऊ छात्रावास ने लखनऊ मंडल को 10-2 के बड़े अंतर से हराया। चौथे और अंतिम मुकाबले में वाराणसी छात्रावास ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 7-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लालपुपर स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय खेल  समन्वयक सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के क्वाटरफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें