फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का रास्ता रोकने के प्रयास में दो छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में पंद्रह जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर एंफीथिएटर के पास उनका रास्ता रोकने के प्रयास में विश्वविद्यालय के दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र आशुतोष कुमार और समाजशास्त्र के अमरेंद्र प्रताप को विश्वविद्यालय में मिलने वाली सभी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से मामले में लोक सेवक के कार्य करने में बाधा, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने सहित अन्य कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। आईआईटी बीएचयू खेल मैदान में सभा के बाद प्रधानमंत्री एमसीएच विंग का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान एंफीथिएटर स्थित अकेलवा बाबा मंदिर के पास कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री के तय रूट को बाधित करने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के कहने के बाद भी दोनों छात्र वहां से नहीं हटे। मामले में पुलिस ने 16 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें